कुनिहार: कोहली समाज अध्यक्ष ने पौधारोपण कर मनाया अपना 76वां जन्मदिवस
( words)
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
कोहली समाज अध्यक्ष जिला सोलन जगदीश सिंह ने ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी के अपने पैतृक गांव पट्टाबरावरी में अपना 76वां जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर पट्टाबरावरी के नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के आसपास पौधा रोपण किया गया। इसमें पंचायत के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पौधारोपण के बाद सभी में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पंचायत प्रधान हरीश कौशल, ख्याली राम, राम दिया चौहान, नेकराम कौंडल, रामनाथ कश्यप, रमेश कश्यप, प्रेम चंद कश्यप, कमल देव, प्रेम चंद, जगदेव गर्ग, जीआर शेख, देवी चंद, नेकराम, रजिया व कमलेश आदि मौजूद रहे।
