दाड़लाघाट : हिमाचल गोट टैलेंट के संगीत मुकाबले में कोमल राणा ने बनाई टॉप टेन में जगह
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
सोलन के जेपी यूनिवर्सिटी में आयोजित हिमाचल गोट टैलेंट के संगीत (गायन) मुकाबले में दाड़लाघाट की कलाकार कोमल राणा ने टॉप टेन में जगह बनाकर फाइनल राउंड मे अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।कोमल के पिता हरिमन राणा के अनुसार कोमल इन दिनों डॉ यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नेरी हमीरपुर की बीटेक बायो टेक्नोलॉजी की छात्रा है,पढ़ाई के साथ साथ कोमल शुरू से संगीत में शौक रखती है,वह बीटेक की पढ़ाई के साथ साथ गायकी की कोचिंग केएस म्यूजिक एकडेमी हमीरपुर से ले रही है। दाड़लाघाट की कोमल राणा का कहना है कि हिमाचल गोट टैलेंट के फाईनल राउंड में चयनित होने पर वह अत्यंत प्रसन्न है। हिमाचल गोट टैलेंट का अगला राउंड टीवी राउंड होगा, जिसका सीधा प्रसारण टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
कोमल राणा के अनुसार यदि फाइनल में वह अपनी जगह बनाने में कामयाब रहती हैं, तो इसका श्रेय वह अपने माता-पिता अंजना व हरिमन राणा के साथ-साथ केएस म्यूजिक अकादमी हमीरपुर को देना चाहेंगी।हिमाचल गोट टैलेंट के आयोजक नरेश कौंडल ने बताया कि हिमाचल गोट टैलेंट का जोन-2 का सेमीफाइनल राउंड हिमाचल प्रदेश की वाकनाघाट स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में संपन्न किया गया। जिसमें सोलन शिमला, सिरमौर व किन्नौर के कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश से हर उम्र के युवा वर्ग की प्रतियोगिता में शामिल हुए। कौंडल ने बताया कि जोन-2 के सेमीफाइनल कलाकारों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । अब जोन-1 और जोन-2 के कलाकारों का फाइनल सोलन या शिमला में किया जाएगा, जिसे टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
