कृष्ण चन्द सर्व सम्मति से बने कन्या विद्यालय( तालाब) कुनिहार एसएमसी के अध्यक्ष
( words)
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय( तालाब )कुनिहार में विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा की बैठक का आयोजन प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कृष्ण चंद को एसएमसी का अध्यक्ष तथा सुनीता को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने नवनिर्वाचित एसएमसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आज स्नेहलता (रिटायर्ड भाषा अध्यापिका) और सुनीता नेगी के सौजन्य से अतिथि भोजन का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यालय की छात्राओं, स्टाफ , एसएमसी सदस्यों व अन्य अतिथियों ने भोजन ग्रहण किया।
