बीबीएन में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
फर्स्ट वर्डिक्ट। बीबीएन
बीबीएन में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। बीबीएन में बददी शिव मंदिर, गोशाला दामुवाला व
सिक्का चौक स्थित माधव न्यू टाउन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से साथ मनाया गया। न्यू टाउनवासियों ने बढ-चढ़कर भाग लिया। गोविंदाओं द्वारा मटकी फोड़ने के कार्यक्रम से पूरा टाउन कृष्णमय हो गया। न्यू टाउन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्य क्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर से विधिवत रूप से पंडित सतीष शर्मा द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुआ। श्री कृष्ण की धुनों पर माहौल को भक्तिमय बना रहा था। इस दौरान झांकियों का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रतीक्षा राणा ने यशोदा और श्री कृष्ण की झांकी को प्रस्तुत करवाया, जबकि प्रकृति, दीपशिखा, हिमानी की झांकी में श्रीराधा कृष्ण दिखाए गए।
