66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने 1 अक्तूबर को विदेश जाएंगे कुलदीप पठानिया
( words)
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप के देश घाना की राजधानी अक्रा में 2 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने 1 अक्तूबर को नई दिल्ली से दुबई होते हुए अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। पठानियां घाना में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्पेन तथा स्विटजरलैंड दो देशों की यात्रा पर भी रहेंगे। पठानिया 2 से लेकर 6 अक्तूबर तक घाना की राजधानी अफ्रीका, 7 से लेकर 9 अक्तूबर तक स्पेन की राजधानी मैड्रिड, 9 से लेकर 11 अक्तूबर तक स्पेन के खूबसूरत शहर बर्सिलोना तथा 11 से 16 अक्तूबर तक स्विटजरलैंड के शहर ल्यूर्सन के प्रवास पर रहेंगे।
