कुल्लू : भाजपा किसान मोर्चा ने किया ग्राम परिक्रमा यात्रा का आगाज
** प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ देव सदन में आयोजितएक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से किया। जिला किसान मोर्चा के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने की। जिला किसान मोर्चा ने इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर,बंजार विधान सभा के विधायक सुरेंद्र शौरी,पूर्व विधायक महेश्वर सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने बताया कि किसान मोर्चा इस कार्यक्रम के माध्यम से एक महीने तक गांवों गांवों जा कर किसानों को जागरूक करेगा। उन्होंने बताया की जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने किसानों से छल किया है,प्रदेश के किसान आने वाले लोकसभा चुनावों में इसका बदला भाजपा को चारों सीटें जिता कर देगा।