कुल्लू : सीपीएस सुंदर ठाकुर ने किया जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
** तेगु बहेड अस्पताल में 10 बिस्तरों वाले बर्थ वेटिंग रूम का किया लोकार्पण
** अस्पताल में ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनेलाइजर मशीन का लोकार्पण भी किया
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर आज मुख्य संसदीय सुंदर सिंह ठाकुर ने नागरिक अस्पताल तेगु बहेड में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के शिशुओं को पल्स पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्य ससंदीय ने इस अस्पताल में 10 बिस्तरों वाले बर्थ वेटिंग रूम का लोकार्पण भी किया। उन्होंनेे कहा कि इस बर्थ वेटिंग रूम के आरंभ होने से दूर दराज क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं यहां प्रसव से 15 दिन पूर्व दाखिल हो सकंगी तथा उन्हें यहां पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्य संसदीय सचिव ने तेगु बहेड अस्पताल में ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनेलाइजर मशीन का भी लोकार्पण किया। इस मशीन में 38 व्यक्तियों के एलएफटी, आरएफटी लिपिट प्रोफाइल से सम्बंधित लगभग डेढ़ दर्जन टेस्ट एक साथ हो सकेंगे।