कुल्लू : राम भक्तों का औट में हुआ जोरदार स्वागत
** हिमाचल प्रदेश के 1047 राम भक्तों ने किए रामलला के दर्शन
स्नोर घाटी के प्रवेश द्वार औट में अयोध्या से पधारे राम भक्तों का यहां के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कुल्लू, बंजार व लाहौल स्पीति के राम भक्तों से भरी बसें जैसे ही औट पहुंची तो पूरा इलाका जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। घाटी के प्रवेश द्वार औट में पहुंचने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठतम कार्यकर्ता व पूर्व संघ चालक मोती लाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्रीराम का मूल स्थान अयोध्या है और रामलला की जन्मस्थली अयोध्या करोड़ों हिंदुओं की आस्था व ऊर्जा का केंद्र है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर में की गई नकाशी अपने आप में अद्भुत व दिव्य है जो प्राचीन हिंदू संस्कृति को दर्शा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुल्लू जिला के संघ चालक नरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश से 1047 राम भक्त 7 फरवरी को अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।