कुल्लू : हिमाचल की चारों सीटों पर लहराएगा भगवा : वंदना योगी
** अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को लेकर भुंतर में हुई जिला महिला मोर्चा की बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 पार के लक्ष्य को लेकर भुंतर में जिला महिला मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए वंदना योगी ने बताया इस बैठक का मुख्य लक्ष्य अबकी बार 400 पार, केंद्र में मोदी तीसरी बार रहा। उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित बहनों को इस लक्ष्य को सामने रखते हुए आगामी लोकसभा चुनावों में कार्य करना है।
उन्होंने महिलाओं से केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भगवा लहराएगा। प्रदेश की चारों सीटों को भाजपा भारी मतों से जीतेगी। उन्होंने आने वाले दिनों में संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दी।