कुल्लू : सेवा भारती ने की अग्निकांड प्रभावितों की सहायता
पिछले दिनों कुल्लू जिले के मणिकर्ण घाटी में एक अग्निकांड में कुछ परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे। जिन परिवारों के घर अग्निकांड में जल गए थे, सेवा भारती कुल्लू ने प्रभावितों की सहायता की है। उन परिवारों को बिस्तर एवं बर्तन देकर सहायता प्रदान की है। जिस में शाट के चमन, दूंखरा के अमरनाथ, चौकी के महेश और टेंकी देवी शामिल हैं।
इसके अलावा सेवा भारती ने भुंतर की रहने वाली निशा देवी, जिनका काफी समय से किडनी का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है, उनको भी 7000 रुपये की राशि देकर सहायता की गई। इस अवसर पर सेवा भारती कुल्लू के उपाध्यक्ष ललित शर्मा, सेवा भारती की महिला अध्यक्ष डॉक्टर रूपा ठाकुर, सदस्य राज कालिया, सेवा भारती हिमाचल के उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह व सचिव भीम कटोच भी उपस्थित रहे। भीम कटोच ने उन सभी दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस कार्य में सेवा भारती का सहयोग किया है।