कुल्लू: शक्ति वंदन अभियान से महिलाओं को किया जाएगा जागरूक :गोविंद ठाकुर
** अभियान के तहत केंद्र की योजनाओं का दिया जाएगा लाभ
जिला कुल्लू के भुंतर में जिला कुल्लू भाजपा के द्वारा शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने स्वयं सहायता समूह, एनजीओ से जुड़ी हुई महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और यह भी बताया कि किस तरह से महिलाएं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं।
शक्ति वंदन कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि जब देश में महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। ऐसे में आज सही अवसर और समर्थन मिलने पर विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय महिलाओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। महामारी के दौरान भी जब पीपीई किट और फेस मास्क की आवश्यकता हुई तो भारतीय महिलाओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने विवेक और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।