कुल्लू : मनाली में कांग्रेस ने चुनावों के लिए कसी कमर
मनाली विधानसभा कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन जाणा गांव में सम्पन्न हुआ जिसमें जाणा व आस पास के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व सामान्य जनता ने हिस्सा लिया। मनाली विधानसभा कांग्रेस ने क्षेत्र व मनाली विधानसभा कांग्रेस पार्टी से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मनाली विधानसभा कांग्रेस ने एक सुर में कहा की मनाली में किसी भी बाहरी राज्य से सम्बंधित कम्पनी को काम नहीं करने दिया जाएगा। क्षेत्र के युवाओं के साथ रोजगार के मामले में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। मनाली कांग्रेस सड़कों पर उतर कर पुरजोर विरोध प्रदर्शन करेगी और उसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी। मंडी संसदीय क्षेत्र से होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए मंडी से पुर्व सांसद व पुर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम का समर्थन प्रस्ताव पारित किया गया। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मनाली विधानसभा कांग्रेस की सर्कल कमेटी और बुथ कमेटीयों के सदस्य और आम कार्यकर्ता लोकसभा के उपचुनावों को लेकर रणनीति बनाई और अभी से मैदान में डट जाएं इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सचिव देवेंद्र नेगी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक विद्या नेगी, ज़िला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुराग प्रार्थी, लरां केलो ज़िला परिषद सदस्य अरूणा ठाकुर, मनोरमा बोध जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया कमेटी के कार्यकारीणी सदस्य रोहित वत्स, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहित महाजन, पुष्पा कटोच महिला कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, मनाली विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष देशराज, मनाली विधानसभा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक धर्मू वाष्टा, मनाली सीटी कांग्रेस अध्यक्ष रानो, मनाली विधानसभा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगराज, मनाली विधानसभा कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष प्रेम लाल, मनाली विधानसभा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पुने राम, जाणा गांव की प्रधान अजीता ठाकुर, उप प्रधान रोशन लाल, भूतपूर्व प्रधान श्याम लाल, देवेंद्र ठाकुर भूतपूर्व उप प्रधान, बुथ कांग्रेस अध्यक्ष रजत इत्यादि उपस्थित रहे।