कुल्लू पुलिस की कार्रवाई: बाइक से 667 ग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार
( words)
पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक (HP 66A-8167) को चेकिंग के लिए रोका। जांच के दौरान बाइक पर सवार जम्मू-कश्मीर के दो युवकों के कब्जे से कुल 667 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई। इस मामले में पुलिस थाना मनिकर्ण में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
