कुनिहार : पट्टाबरावरी पँचायत कार्यालय में मंगलवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
विकासखण्ड सोलन की पट्टाबरावरी पँचायत के पँचायत कार्यालय में मंगलवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को सपॉट बुकिंग के तहत वैक्सीन लगाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टाबरावरी की चिकित्सा अधिकारी डॉ कृतिका गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को टीकाकरण अभियान में पटाबरावरी व आसपास के गांवों से आए 120 पुरुषों व महिलाओं को वेक्सीन लगाई गई। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वैक्सीन लगाने व मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। तथा समय समय पर सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने की भी लोगों से अपील की ताकि हम व हमारा समाज कोरोना से बचा रहे। इस टीकाकरण शिविर को सफल बनाने में हैल्थ वर्कर करूणा तनवर, डाटा ऑपरेटर चंचल, आशा वर्कर दिब्या व गीतादेवी का सहयोग रहा। शिविर की यह जानकारी पूर्व बीडीसी सदस्य एवं अध्यक्ष पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी - हरिपुर डी डी कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
