कुनिहार :धूम धाम से मनाया गया पेंशनर्स एंव वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन का 25वां स्थापना दिवस
जिला सोलन के कसौली उपमंडल के बनलगी सब्जी मंडी परिसर में पेंशनर्स एंव वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कुठाड़ इकाई का 25वां स्थापना दिवस एसएसबी से सेवानिवृत डीआईजी वीके शर्मा की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह "पम्मी" ने बतौर मुख्यातिथि अपनी उपस्थिति दी। उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर व बीडीसी अध्यक्षा धर्मपुर जमना देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
समारोह स्थल पर पहुँचने पर इस कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत डीआईजी वीके शर्मा व मुख्यातिथि परमजीत सिंह "पम्मी" व अन्य विशिष्ट मेहमानों का संगठन के जिलाध्यक्ष केडी शर्मा व उनके सहयोगियों ने हिमाचली परम्परागत वाद्ययंत्रों की धूनों व फूल मालाओं से स्वागत किया। रजत जयंती समारोह का शुभारम्भ वन्देमातरम से किया गया उसके पश्चात दीप प्रजवल्लित करके कार्यक्रम को शुरू किया गया जिसमें जिन पेंशनर्स की मृत्यु हो चुकी है उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन धारण करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित भी किये गए। कुठाड़ इकाई के प्रधान रोशन लाल वशिष्ट ने इकाई की गतिविधियों व समस्याओं से सभी को अवगत करवाया। कार्यक्रम में जिन पेशनर्स ने 80 वर्ष की आयु सीमा को पार किया है। उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया साथ ही नए पेशनर्स सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गय। समारोह में जिला कांगड़ा से आए सुरेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपने जीवन काल मे 40 वर्ष तक सरकार को सेवाएँ दी हैं व उन्हें उनके देय व बकाया वितीय लाभ समय पर देने चाहिए। पेंशनर्स के रजत जयंती समारोह में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सौजन्य से पर्वतीय लोक कला मंच दाड़वा के कलाकारों ने हिमाचली लोकगीत, राजस्थानी, हरयाणवी लोक नृत्य पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, साथ ही नशे के विरुद्ध प्रस्तुत लघु नाटिका के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोर्रीं। इस अवसर पर सेवानिवृत डीआईजी वीके शर्मा ने कुठाड़ इकाई को 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से पेंशनर्स संगठित होकर अपने परिवार को बढ़ाकर एक जुटता का प्रदर्शन कर रहे हैं वो काबिले तारीफ़ है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि परमजीत सिंह "पम्मी" ने कुठाड़ इकाई के सभी सदस्यों सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी पेशनर्स व वरिष्ठ नागरिकों को रजत जयंती समारोह के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि वे पेंशनर्स की मांगों को सरकार तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेंगे ताकि पेशनर्स को भी उनकी मांगों के अनुरूप सुविधाएँ प्रदान की जा सकें। उन्होंने अपनी ओर से इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की । इस समारोह में विधायक के साथ सेवानिवृत डीआईजी वीके शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष जमना देवी, पेंशनर्स संगठन शिमला के प्रधान आत्माराम, सोलन के केडी शर्मा, जीआर भारद्वाज, जगदीश पंवर, प्रेस सचिव डीडी कश्यप, कुठाड़ इकाई के प्रधान रोशनलाल वशिष्ट, ईश्वर दत्त, राम लाल शर्मा, नरेश शर्मा, शंकर जयकिशन, किरपा राम, रविन्द्र कुमार, मनसा राम रनौट, ख्याली राम, सत्या देवी, कुंता देवी, कैलाश शर्मा, डॉ मदन लाल, संतोष शर्मा, रूप राम शर्मा सहित कृष्णगढ़ पंचायत के आसपास की पंचायतों के प्रधान अर्की, सायरी, कुनिहार,पट्टा मह्लोग, चायल, कांगड़ा, शिमला से आये पेंशनर्स मौजूद रहे।
