कुनिहार: बीएल स्कूल के 5 छात्र राष्ट्रिय स्तरीय ताईक्वांडो बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में ले रहे हैं भाग
बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के पांच छात्र राष्ट्रिय स्तरीय ताईक्वांडो बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय से पांच छात्र ईशान, आर्यन, तेजस, ध्रुव व पार्थ U -14 राष्ट्रिय स्तरीय ताईक्वांडो बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2024 में भाग ले रहे है जो की 30 अगस्त से 1 सितम्बर तक आगरा में थाई बॉक्सिंग संगठन उत्तर प्रदेश के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा हैI उन्होंने बताया कि ये बच्चे राकेश कुमार अध्यक्ष वेटरन स्पोर्ट्स विंग सोलन व ताईक्वांडो बॉक्सिंग कोच सैमुअल संगमा के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं I विद्यालय अध्यक्ष ने इन सभी बच्चों को उत्तम प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी है I विद्यालय प्रधानाचार्य, विद्यालय पीटीए अध्यक्ष, मुख्याध्यापिका और अन्य सभी अध्यापकों ने भी इन सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी हैI विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया इस विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी विद्यालय का राष्ट्रिय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं I
