कुनिहार: बीएल स्कूल में BPL और वंचित समूहों के लिए मांगे आवेदन
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार का शैक्षणिक सत्र 2024 -25 जो की 1 अप्रैल 2024 से शुरू हो रहा है I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि इस विद्यालय में हर वर्ष की भांति चल रहे सत्र में लगभग 220 बच्चों की आधी फीस माफ़ की गई हैं। और लगभग 35 बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैI प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अनुसार निजी स्कूलों में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा हेतु BPL और वंचित समूहों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करना सुनिश्चित किया गया है I प्रारम्भिक उप शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से पहली से आठवी तक हर निजी स्कूल मे 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा देना आर टी एक्ट के अनुसार ज़रूरी हैं। इसके लिए सभी निजी स्कूल को इसके बारे मे बताया गया हैं और बीएल पाठशाला कुनिहार इस प्रकार की निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा हैं।
विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि यह विद्यालय BPL और वंचित समूहों के परिवारों के बच्चों के लिए पहली कक्षा में छ:- सीटों के लिए निशुल्क शिक्षा देने हेतु आवेदन 4 अप्रैल से 8 अप्रैल 2024 तक मांगे है I अगर कोई अभिभावक पहली कक्षा में अपने बच्चो को इस स्कूल मे निशुल्क प्रवेश करवाना चाहते है तो कृपया अपने साथ दस्तावेज जैसे - वैध BPL प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र , हिमाचली प्रमाण पत्र , एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और पिछली क्लास का अंक प्राप्त प्रमाण पत्र लेकर अपने बच्चे का आवेदन विद्यालय में 4 अप्रैल से 8 अप्रैल 2024 तक जमा करवा दे।
उसके उपरान्त 9 अप्रैल को 11 बजे से 1 बजे सभी आवेदन कर्ता विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया की जाएगी I परिणाम के बाद चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को चयन के बारे मे बता दिया जायेगा। परिणाम सूचि को 11 अप्रैल को नोटिस बोर्ड पर लगाया जायेगाI यह शिक्षा आर टी ई अधिनियम 2009 के तहत उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसका पूरा लेखा जोखा प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की देख रेख में किया जा रहा हैI