कुनिहार : चार राज्याें में भाजपा की जीत पर कुनिहार भाजपा ने मनाया जश्न
रंजीत सिंह। कुनिहार
कुनिहार भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों जिला परिसद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, जिला सह मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य कौसल्या कंवर, प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री विषय ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र कसौली महिला मोर्चा की प्रभारी प्रतिभा कंवर, ज़िला सचिव सुरेश जोशी, पूर्व सचिव ओंम प्रकाश, पूर्व ज़िला परिषद सदस्या कंचन माला, चेत राम तंवर, आरपी जोशी, ओम प्रकाश गर्ग, राजिंदर धीमान, मनीराम, हीरा लाल चंदेल, श्यामा नंद शांिडल, जगदीश चंदेल, गोपाल कृष्ण, सुरेश शर्मा व ठाकुर दत सहित अन्य ने उतर प्रदेश, मणिपुर, उतराखंड व गोवा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जताई है।
इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रास्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है। जारी बयान मे मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि इन राज्यो में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत का नया रिकार्ड बनाया है। शर्मा ने कहा की प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा यंहा भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्य काल में किए गए अभूतपूर्व विकास के कार्य तथा हर वर्ग के लिए दिए गए आर्थिक लाभ व जनकल्याण की अनेकों योजनाओं पर जनता दाेबारा से यहां पर भाजपा को विजयी बनाएगी।
