Kunihar : आगरा में छाए बी एल स्कूल कुनिहार के बच्चे, ताइक्वांडो में जीते 4 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल
( words)
आगरा में थाई बॉक्सिंग संगठन उत्तरप्रदेश के सौजन्य से आयोजित करवाई गई अंडर 14 राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बीएल स्कूल कुनिहार के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 5 मेडल 4 सिल्वर व एक ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किए। विद्यालय के 5 बच्चो ने कोच सैमुअल संगमा के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमे सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ध्रुव, ईशान, तेजस व पार्थ ने सिल्वर तथा आर्यन ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित कुनिहार क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
