कुनिहार: भारतीय जनता पार्टी द्वारा गाँधी जयंती के उपलक्ष पर चलाया गया सफाई अभियान
( words)
शनिवार को महात्मा गांधी व पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा और महिला मंडल के द्वारा कुनिहार नये बस अड्डे पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर सभी सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए बस स्टैंड परिसर में साफ सफाई की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की सद्स्य कौशल्या कंवर, ग्राम केंद्र प्रभारी चेत राम तंवर, महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्षा सुनीता ठाकुर, वार्ड मेम्बर रक्षा शर्मा, बिमला शर्मा, महिला मंडल हाटकोट की प्रधान निर्मला राघव, सुदेश शर्मा, लता देवी, पुर्व बीड़ीसी सीमा महंत व अन्य उपस्थित रहे।
