कुनिहार: जिला कार्यनिरीक्षक लोक निर्माण विभाग सोलन संघ का चुनाव संपन्न
( words)
जिला कार्यनिरीक्षक लोक निर्माण विभाग सोलन संघ का चुनाव, राज्य कार्यनिरीक्षक संघ की अध्यक्ष ललिता कौशल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश गौतम की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संम्पन करवाया गया। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में कुलदीप चन्द को संघ का प्रधान बनाया गया तो वहीं जयपाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र ठाकुर महासचिव, मुकेश शर्मा, तारा चन्द, भरत राम उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, मुख्य सलाहकार रूपा ठाकुर के अलावा कुलदीप शर्मा, टेक चन्द, धर्म चन्द, कमलेश कश्यप, जीतराम व जगत राम को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।
