कुनिहार : पेंशनरों के साथ सरकार शुरू से ही कर रही धोखा : धनीराम तनवर
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के प्रधान धनीराम तनवर एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य दिप राम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, रती राम शर्मा, ओम प्रकाश, पतराम पंवर, नेकी राम, वेद ठाकुर, पुष्पा सूद, बीना चौहान, धर्म सिंह ठाकुर, श्यामलाल ठाकुर, सतपाल शर्मा निर्मल ठाकुर देवराज ठाकुर, आशा राणा, संत राम चंदेल, जीत सिंह, जसवीर सिंह इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि पेंशनर के साथ उनके वित्तीय लाभ जो काफी समय से सरकार के पास पेंडिग पड़े हैं, उसका जो फार्मूला बनाया गया है, वह पेंशनर के साथ मजाक है।
पुलिस पेंशनर के साथ यह बड़ा मजाक सरकार द्वारा किया जा रहा है। पुलिस पेंशनर सरकार से मांग करती है कि जो भी वित्तीय लाभ पेंशनर के सरकार के पास काफी सालों से पेंडिंग पड़े हैं, उनका जल्दी से भुगतान किया जाए। जैसे कि पहले दिए जाने की घोषणा की गई थी व बड़े हुए वेतन की राशि एक मुश्त दी जाए।
क्या सरकार पेंशनर को मरने के बाद देगी बकाया राशि ?
ऐसा फार्मूला आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया जो वर्तमान में हो रहा है। वित्तीय विभाग के अधिकारी, कर्मचारी ऐसे मामले को निपटाने में असमर्थ है। इस फार्मूले के अनुसार तो जो पुलिस पेंशनर 80 वर्ष की आयु में है क्या वह 35 साल तक जीवित रहेंगे। सरकार को शर्म आनी चाहिए की वह पेंशनर के साथ ऐसा मजाक कर रही है जिन्होंने 38 से 40 साल अपनी सवाएं प्रदेश सरकार को दी है। यह सम्मान पुलिस पुलिस पेंशनर के साथ दिया जा रहा है, जिसकी संगठन निंदा करती है।
