कुनिहार : बीएल स्कूल की गुंजन राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर ने राष्ट्रीय खेलकूद स्पर्धा शॉट पुट में 9वां स्थान प्राप्त किया हैI जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की गुंजन ठाकुर ने भोपाल में 6 जून से 9 जून तक आयोजित की गई स्पर्धा में भाग लिया था, जिसमे गुंजन ने शॉट पुट 9वां स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया की यह बड़े गर्व की बात है की गुंजन ठाकुर राष्ट्रीय सतरीय पर विद्यालय का, कुनिहार का, सोलन जिले का और हिमाचल प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया हैI विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर ने इस उपलब्धि के लिए गुंजन ठाकुर, उसके अभिभावकों को, उच्च उप शिक्षा निदेशक सोलन, खेल प्रभारी जिला सोलन, शारीरिक शिक्षक अमर देव और अरुणा शर्मा को बधाई दी है व् उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैI विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की गुंजन ठाकुर लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया है और वह एक बहुत ही उम्दा ख़िलाड़ी हैI छात्रा गुंजन ठाकुर को प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा , और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
