कुनिहार:-प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में समिति द्वारा लगाया गया विशाल भंडारा
( words)
कुनिहार की प्रशिद्ध प्राचीन शिव तांडव गुफा में गुफा विकास समिति द्वारा क्षेत्र वासियो के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ो लोगो ने खीर, मालपुआ व अन्य लजीज व्यंजनों का आनन्द लिया। समिति अध्यक्ष राम रत्न तनवर ने बताया कि आज गुफा में रविवार से चल रहे दो दिवसीय रामचरितमानस कथा पाठ को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया गया। उन्होंने कहा कि समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से क्षेत्रवासियों के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया। सैंकड़ो शिव भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, सचिव जोगिंदर कंवर, आचार्य हेमंत शर्मा, गुमान कंवर, मनु भारद्वाज, जयपाल, कार्तिक, देव, सोनू, दलीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
