कुनिहार: बीएल स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व
** राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मनमोहा
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया I इस समारोह में मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की I मंच का संचालन करते हुए शिवानी ठाकुर ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया I मुख्यातिथि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियाI इस पर्व में विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा भगवान् कृष्ण, राधा रानी और गोकुल की गोपियाँ बन कर रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल ने बताया की नन्हे मुन्हे बच्चों ने राधा कृष्ण के वेश भूषा में उनके भजनों पर नृत्य किया और सबका मन मोह लिया I विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने भी सभी बच्चों ,अध्यापकों और अभिभावकों को जन्माष्टमी की बधाई दी I इस अवसर पर सभी अद्यापक वर्ग और बच्चे मौजूद रहे I कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई बांटी गई।
