कुनिहार: कन्या वरिष्ठ स्कूल में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
( words)
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर व आकर्षक परिधानों में कृष्ण व राधा रानी बनकर एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी ने बच्चो द्वारा पेश की गई प्रस्तुतियों को खूब सराहा। प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी और जन्माष्टमी पर्व के बारे में जानकारी साझा की । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ और बीएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
