कुनिहार: खनोल स्कूल की मनीषा ने उतीर्ण की नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा
( words)
विकास खण्ड कुनिहार के राजकीय प्राथमिक पाठशाला खनोल,गांव खाड़ी की छात्रा मनीषा कुमारी ने नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा उतीर्ण कर अपने माता-पिता, गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया है। मनीषा के पिता हरदयाल व माता सन्तोष ने बताया कि उन्हें अपनी बच्ची पर गर्व है जिसने कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर नवोदय विद्यालय कुनिहार की प्रवेश परीक्षा पास की है।
