अब सोमवार की जगह रविवार को बंद रहेगा कुनिहार बाजार
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार के आदेशों अनुसार प्रदेश के सभी छोटे बड़े बाजार 15 दिसम्बर तक रविवार को ही बंद रहेंगे। प्रदेश के कुछ बाजारों की तरह जिला सोलन का उभरता कुनिहार बाजार भी सोमवार को बन्द रहता है क्यूंकि रविवार को बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ रहती है। लेकिन अब सरकार व जिला प्रशासन के रविवार को बाजार बंद रखने के आदेशों का कुनिहार व्यापार मण्डल पूरा पालन करेगा व आगामी आदेशो तक कुनिहार बाजार भी सोमवार की बजाय रविवार को बन्द रहेगा।
व्यापार मन्डल प्रधान सुमित मित्तल ने बताया कि सभी व्यापारी भाई पहले भी सरकार व प्रसासन के दिशा निर्देशों का पूरा पालन करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुनिहार व्यापार मण्डल किसी भी सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों से अपील की है कि सभी व्यापारी भाई प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें व मास्क, सैनिटाइजर व उचित दूरी का विशेष ध्यान रखे।
