कुनिहार : पट्टा बरौरी के गांव घोड़ी में हुई नव चेतना समाज सेवा संगठन जिला सोलन की बैठक
सोमवार को नव चेतना समाज सेवा संगठन जिला सोलन की बैठक ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के गांव घोड़ी में अध्यक्ष देशराज भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जानकारी देते हुए संगठन के सचिव व प्रवक्ता एम एस सूर्यवंशी ने बताया कि बैठक में संगठन के प्रति समर्पित सेवा भावना व समर्पण पर जोर दिया गया । बैठक में अध्यक्ष देशराज भाटिया ने बताया कि हम सभी सामाजिक बुराईयों व नशाखोरी के खिलाफ एकजुट हैं और इसके लिए हम संगठित होकर काम करेंगे। हम गांवों के विकास के लिए सरकार व विभागों से सम्पर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक समाजसेवियों को संगठन के साथ जोड़ेंगे। बैठक में कृष्ण लाल, जगदीश, सोमप्रकाश, दिनेश, दीपराम, रामलाल आदि ने भाग लिया। अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की आगामी बैठक ग्राम पंचायत भारती के गांव सेरी में 8 अगस्त को आयोजित होगी।
