कुनिहार: पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बराबरी हरिपुर की बैठक सम्पन्न
विकास खण्ड सोलन की पट्टा बराबरी पंचायत के पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बराबरी हरिपुर की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष जगदेव गर्ग की अध्यक्षता में पेंशनर कार्यालय पट्टा बराबरी में आयोजित की गई। बैठक में जगदेव गर्ग ने उपस्थित सभी पेंशनरों से घुमारवीं में 17 दिसंबर को होने वाले राज्य स्तरीय अखिल भारतीय पेंशनर समारोह में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय समारोह के मुख्यातिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू होंगे।
बैठक में सभी पेंशनरों के विचार व सुझाव सुने गए। जिस पर इकाई अध्यक्ष जगदेव गर्ग ने सभी पेंशनरों को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी मांगों को लेकर सोलन जिला के पांचों उप मंडलाधिकारियों व उपायुक्त सोलन के माध्यम से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन पहले ही दिया जा चुका है, जिस पर सरकार ने अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के एरियर पैंडिंग पड़े हैं।
बैठक में डी डी कश्यप चीफ फाउंडर मैंबर पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बराबरी हरिपुर व जिला मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों में पैडिंग पड़े मेडिकल बिलों का इसी महीने में भुगतान करने का आश्वाशन दिया है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा का सभी ने स्वागत किया।
इस बैठक में इकाई के उप प्रधान दुनिचंद ठाकुर,संयुक्त सचिव बिशन दास कश्यप,ख्याली राम,लायक राम,चेतराम,राजेंद्र कुमार,अमर लाल,नेकराम,प्रेमलाल,प्रकाश चंद,स्नेह लता,ब्रह्मदास,मंजू वेग,रोशन लाल,प्रेम चन्द आदि मौजूद रहे।
