कुनिहार : वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी-हरिपुर की बैठक सम्पन्न
कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बरावरी- हरिपुर की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में पेंशनर्ज कार्यालय पट्टा बराबरी में आयोजित की गई। बैठक में 17 दिसम्बर को अखिल भारतीय पेंशनर्ज दिवस जोकि अर्की में होना है उसके लिए विशेष चर्चा बैठक में की गई। कश्यप ने बैठक में पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी 65,70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरों को 5,10 व 15 फीसदी लाभ समायोजित करके मूल वेतन में देने की मांग की है व छटे वेतन आयोग को अति शीघ्र लागू करने की मांग की है। बैठक में जगदेव गर्ग, रोशन लाल कौंडल, प्रेम चन्द कश्यप, नेक राम कौंडल, केशवा राम, दूनी चन्द ठाकुर, चेत राम, वीरबल परिहार, दीना नाथ गर्ग, शीश राम कश्यप, सूंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
