कुनिहार : वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की मासिक बैठक 15 फरवरी को
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट / कुनिहार
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी- हरिपुर की मासिक बैठक 15 फरवरी को सुबह 11 बजे पेंशनर्ज कार्यालय पट्टाबराबरी में होगी। बैठक बारे जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने बताया कि यह बैठक जनवरी में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था, अब यह बैठक 15 फरवरी को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ सरकार व जिला प्रसासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए की जाएगी। अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।
