कुनिहार : एसवीएन स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने की रास्ते की साफ़-सफ़ाई
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट से कीI इस दिन सभी एनएसएस स्वयसेवकों ने एनएसएस प्रभारी दीक्षा भार्गव और राकेश ठाकुर के साथ मंगला देवी मंदिर के परिसर, मंदिर को जाने वाले रास्ते और सिविल हॉस्पिटल के साथ वाले रास्ते की साफ़ सफाई की। दोपहर के भोजन के बाद कांता कौंडल (प्रवक्ता अर्थशास्त्र) ने रिसोर्स पर्सन के रुप में अपनी उपस्थिति दर्ज की। श्रोत व्यक्ति कांता कौंडल का एनएसएस प्रभारी दीक्षा भार्गव, राकेश ठाकुर, स्वयं सेवकों के द्वारा स्वागत किया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय प्रधानाचार्य टीसी गर्ग उपस्थित रहे। एनएसएस प्रभारी दीक्षा भार्गव ने प्रधानाचार्य और रिसोर्स पर्सन को एनएसएस कैप, बैच और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कांता कौंडल ने सभी एनएसएस स्वयं सेवकों को एनएसएस शिविर की बधाई दी। उन्होंने सभी बच्चो को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग गुरप्रीत सिंह, सुमन अत्री, किरण कंवर, चेतना शर्मा और देश लता भी उपस्थित रहे।
