कुनिहार: 16 फरवरी को क्षेत्र के इन गांवों में 10 से साढ़े 12 बजे तक रहेगा पॉवर कट
( words)
कुनिहार के गांव कोठी, हाटकोट, उच्चागांव, नगर, राजदरबार, खलिनी, जाडली, जाबल-झमरोट, हरिपुर, पट्टाबरावरी, सायरी, ममलीग, सतडोल , कुफ़्टू, विद्युत उपमंडल भूमति के अंतर्गत आने वाले गांव डुमेहर, खाली, भूमति सरली व अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति 16 फरवरी को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए अतिरिक्त सहायक अभियंता इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन कुनिहार के पैनल बदलने हेतू वीरवार16 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शटडाउन लिया जाना है। इस दौरान उन्होंने उपभोक्तओं से सहयोग की अपील की है।
