कुनिहार : संगठन मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को दिए चुनावी टिप्स
रंजीत सिंह। कुनिहार
भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा विशेष बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष देविंदर उपाध्याय की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कुनिहार में आयोजित की गई। इस मौके पर विशेषतौर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतनसिंह पाल मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत एवं आगामी मिशन 2022 विधनसभा चुनाव बारे विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर संघठन मंत्री अक्षय भरमौरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। प्रदेश में भाजपा सरकार दुबारा रिपीट हो रही है। क्योंकि गत चार वर्षों के कार्यकाल में जयराम सरकार ने प्रदेश में अथाह विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को कुछ चुनावी टिप्स भी दिए।
इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पंहुचाएं। एकजुट होकर काम करे प्रदेश में भजपा सरकार दुाेबारा रिपीट होगी। मंडल अध्यक्ष देविंदर उपाधयाय, भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी को शाल एवं टोपी पहनाकर सम्मनित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, जयनंद शर्मा, ओपी गांधी, यशपाल कश्यप, राकेश ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, संतराम ठाकुर, सुरेश जोशी, इंद्रपाल शर्मा, ओम प्रकाश भारद्वाज, चतर सिंह, उर्मिला शर्मा, आशा परिहार, कौशल्या कंवर, रीना भारद्वाज, मनीराम, अभिनभ झांझी, नवनीत शर्मा, जोनी व हरजिंद्र ठाकुर आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
