कुनिहार : बीएल पाठशाला में छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउन्सलिंग का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट / कुनिहार
बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में कक्षा दसवीं से जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर परामर्श का आयोजन किया गया I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की कक्षा दसवीं से जमा दो कक्षा के विज्ञानं संकाय, वाणिज्य संकाय और कला संकाय के छात्र- छात्राओं के लिए कैरियर काउन्सलिंग की गई I विद्यालय अध्यक्ष ने बच्चों को बारहवीं कक्षा के बाद विभिन्न प्रकार के शिक्षा के क्षेत्र , विभिन्न प्रकार के कोर्स का चयन कैसे किया जाए के बारे में जानकारी दी I विद्यालय अध्यक्ष ने बच्चों को बताया कि परीक्षा की तैयारी कैसे करनी चाहिए व परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त कैसे रहा जाए I उन्होंने माता –पिता और अध्यापकों को भी बताया की समय-समय पर बच्चों से विचार साँझा करने चाहिए जिससे बच्चों के व्यवहार का अध्ययन व उनके समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्यायों की जानकारी उनका समाधान किया जा सके और बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके। भविष्य में आने वाली कठनाइयों से सचेत रह सके I प्रधानाचार्य ने बच्चों को अनुशासन में रहने, समय के पाबंद रहने, समय का सही उपयोग कैसे करें आदि की भी जानकारी दी I काउन्सलिंग के दौरान बच्चों ने भी अपने –अपने विचार प्रस्तुत किए I
