कुनिहार: सायरी विद्यालय की पलक ठाकुर का गणतंत्र दिवस के प्री आरडी कैंप के लिए हुआ चयन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी के एनएसएस स्वयंसेवी पलक ठाकुर का चयन गणतंत्र दिवस के प्री आरडी कैंप के लिए हुआ है। जानकारी अनुसार स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी नितिका बंसल और दिलीप चौहान के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ में मेगा सिलेक्शन कैंप में भाग लिया, जिसमें स्वयंसेवी पलक ठाकुर सुपुत्री कमल कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिस आधार पर पलक का चयन गणतंत्र दिवस प्री आर डी कैंप के लिए हुआ और विद्यालय में खुशी की लहर है। कैंप से विद्यालय लौटने पर स्वयंसेवी पलक ठाकुर का विद्यालय परिवार ने भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्या इंदु शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने स्वयंसेवी को इस चयन के लिए बधाई देते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
