कुनिहार:-पुरषोत्तम शर्मा के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे पेंशनर
हाल ही में गांव पखरेड भूमती के पेंशनर पुरषोत्तम शर्मा के निधन होने पर आज जिला पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष के डी शर्मा व जिला की अलग अलग यूनिटों से पेंशनर पुरषोत्तम शर्मा के घर उनके परिवार जनों को सांत्वना देने पहुंचे। पेंशनरों ने पुरषोत्तम शर्मा की धर्मपत्नी पुष्पा शर्मा और उनके दो पुत्रों हेमराज व अजू को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए सहानुभूति प्रकट की। के डी शर्मा ने कहा कि पुरुषोत्तम शर्मा जिला कार्यकारणी के सलाहकार थे। उनके निधन से सभी पेंशनरों को गहरा दुख हुआ है। उनकी क्षति पूर्ति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
आज के डी शर्मा के साथ जिला महासचिव जगदीश पंवर,जिला मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप,उपाध्यक्ष राम लाल शर्मा,नरेश कुमार महासचिव कुठाड़ यूनिट, जिया लाल ठाकुर प्रधान पट्टा महलोग यूनिट,कृष्ण सिंह चौहान प्रधान अर्की यूनिट,राजेंद्र शर्मा महासचिव,लेखराम शर्मा मुख्य सलाहकार,लेखराम ठाकुर कोषाध्यक्ष अर्की यूनिट,जगदीश भारद्वाज प्रधान सायरी यूनिट, बेलीराम राठौर ,भूमि नंद राठौर,शीशराम राठौर, जगदीश सिंह पूर्व प्रधान कुनिहार यूनिट व अन्य मौजूद रहे।
