कुनिहार पुलिस ने खटनाली रास्ते पर चार लोगों को जुआ खेलते पकड़ा, मामला दर्ज
( words)
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
थाना कुनिहार के अंतर्गत चार लोगों पर जुआ खेलने का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खटनाली जंगल को जाने वाले रास्ते के साथ ही कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। जब पुलिस सूचना पाकर कुनिहार बाजार से करीब 500 मीटर दूरी पर खटनाली जंगल जाने वाले रास्ते पर पहुंची रास्ते के साथ ऊपर की तरफ जुब्बडी में चार व्यक्ति अखबार के ऊपर ताश के पत्ते व करंसी नोट सहित जुआ खेलते पाए गए। इनके पास से करंसी नोट 2010 रुपए व 52 पते ताश के बरामद किए गए। इन चारों व्यकितयों पर गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। चारों व्यक्ति आसपास के स्थानीय गांवों से हैं। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने की है।
