कुनिहार: छात्रवृत्ति प्राप्त कर मेहुल ठाकुर ने स्कूल व क्षेत्र का नाम किया रौशन
( words)
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में मेहुल ठाकुर ने 93 अंक हासिल कर अपने स्कूल व कुनिहार क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मेहुल ठाकुर ने इस परीक्षा को पास कर छात्रवृत्ति प्राप्त की है। बता दे कोरोना के चलते जहां सभी शिक्षण संस्थान बन्द है वहीं मेहुल ठाकुर ने कड़ी मेहनत कर इस परीक्षा को पास कर सफलता हासिल की है। मेहुल के पिता गोपाल ठाकुर ने बताया कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। कोरोना काल में जहां बच्चों कि पढ़ाई पर खासा प्रभाव पड़ा हैं वहीं मेहुल ने कड़ी मेहनत व लगन के साथ एनएमएमएसएस की परीक्षा को पास कर छात्रवृत्ति प्राप्त की है। उन्होंने स्कूल के प्राधनाचर्य व सभी अध्यापको का भी आभार जताया।
