कुनिहार : जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के लिए हुआ बैहली के गौरव का चयन
( words)
अपनी मेहनत और पढ़ने की लगन से राजकीय माध्यमिक पाठशाला नगर स्यांवा कक्षा छठी के छात्र गौरव का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के लिए हुआ है। गौरव कुनिहार के एक छोटे से गांव बैहली का निवासी है। अपनी पढ़ने की लगन से उसने नवोदय चयन की परीक्षा पास की व अपने माता पिता सहित गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया है। उसकी इस कामयाबी से विद्यालय व गांव में खुशी की लहर है। शुक्रवार को विद्यालय प्रभारी बिशनचन्द्र व अन्य अध्यापकों ने गौरव को मिठाई खिलाकर उसके सफल व सुखद भविष्य की कामना कर उसे आशीर्वाद दिया।
