कुनिहार: रविवार को होगी पूर्व सैनिक लीग कुनिहार इकाई की विशेष बैठक
( words)
पूर्व सैनिक लीग कुनिहार इकाई की विशेष बैठक रविवार 31 अक्तुबर को कुनिहार के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के सामने सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह करेंगे। जानकारी देते हुए लीग के सदस्य रमेंश अरोड़ा ने बताया कि सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व पारिवारिक पेन्शन भोगियो से बैठक में पहुंचने का आग्रह किया गया है। लीग अध्यक्ष ने सभी पेन्शन भोगियों से अपने दस्तावेज साथ लाने की अपील की है, ताकि किसी भी कमी को पूरा व दरुस्त किया जा सके। उन्होंने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की है।
