कुनिहार : पट्टाबरावरी के दुर्गा माता मंदिर में सुनाई श्री कृष्ण जन्मकथा
पट्टाबरावरी के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में आयोजित की जा रही 8 दिवसीय श्रीमद भागवत पुराण कथा के 5वें दिन कथावाचक प्रशिद्ध आचार्य हितेंद्र शर्मा ने कथा के अनेकों प्रषंग सुनाए। पांचवें दिन की कथा में कथा वाचक ने श्री कृष्ण जन्म का सुंदर वृतांत सुनाया, जिसे सुनकर श्रोता भाव-भिभोर हो गए। श्री कृष्ण जन्म की सुंदर झांकी का दृश्य भी कथा के दौरान दर्शाया गया। इसके अलावा कथा के अन्य प्रषंग भी कथावाचक ने अपनी मधुर वाणी से सुनाए।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम कौशल ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि कथा के उपरांत सभी को कमेटी की ओर से भंडारा वितरण किया जा रहा है। इस आठ दिवसीय कथा को 31 मार्च को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा व क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुखराम, भूपेंद्र, गोपाल दास, जगदीश, रामचंद, सोहन लाल, राकेश, योगराज, मदन लाल व अन्य मौजूद रहे।
