कुनिहार: एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने मंदिर में की सफाई
( words)
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दुसरे दिन स्वयसेवकों ने एनएसएस प्रभारी राकेश ठाकुर और दीक्षा भार्गव के नेतृत्व में मंदिर परिसर की साफ सफाई तथा भजन कीर्तन किया। दोपहर के भोजन के बाद रिसोर्स पर्सन के रूप में राम शर्मा मौजूद रहेI रिसोर्स पर्सन ने एनएसएस स्वयंसेवकों को उर्जा संरक्षण, उर्जा का उपयोग, टेक्नोलॉजी, इंजिनीरिंग से सबंधित जानकारी साँझा कीI उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को सशक्त बनने और अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित कियाI एसवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य टीसी गर्ग, एनएसएस प्रभारी दीक्षा भार्गव व राकेश ठाकुर ने श्रोत व्यक्ति को एनएसएस कैप, बैच और समृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाI
