कुनिहार : एसवीएन स्कूल में टैगोर हाउस ने कब्जाई बेस्ट हाउस की ट्रॉफी
-स्कूल में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन
-मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किए विभिन्न खेलों के विजेता
एसवीएन स्कूल कुनिहार में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन बहुत ही धूमधाम के साथ हुआ। कार्यक्रम में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दीप प्रज्ज्वलित कर व बंदे मातरम गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, वहीं एसवीएन परिवार ने फूल मालाओं के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि द्वारा वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और अन्य मनोरंजक खेलों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी खेलों में प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट हाउस और बेस्ट प्लेयर घोषित कर ट्रॉफी प्रदान की गई। पूरे वर्ष की गतिविधियों के आधार पर टैगोर हाउस ने बेस्ट हाउस की ट्रॉफी पर कब्जा किया। विद्यार्थियों ने सदनानुसार, स्काउट-गाइड व कबज-बुलबुल समूह में मार्च पास्ट करके खेलों को विराम दिया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं व बच्चों में खेल के प्रति भी रुचि उत्पन्न करते हैं। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह विद्यालय जिला स्तर पर ही नहीं, अपितु प्रदेश में भी अपने नाम का परचम लहरा चुका है, जिसके लिए विद्यालय के सभी अध्यापक व अभिभावक बधाई के पात्र हंै।
इस मौके पर एसवीएन चेयरमैन टीसी गर्ग, पुष्पा गर्ग, लूपिन गर्ग, प्रधानाचार्य पद्मनाभम, गुरप्रीत सिंह, राकेश, दीक्षा, कुसुम, पूजा व योगेश सहित विद्यालय के सभी अध्यापक, छात्र व अभिभावक गण मौजूद रहे।
