कुनिहार: वैक्सीन को लेकर 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों में दिखा खासा उत्साह
( words)
बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में मंगलवार को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने अभिवावकों के साथ 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र छात्राएं स्कूल पहुंचे। इस दौरान 140 विद्यार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्ण चन्द वर्मा ने बताया कि बॉयज स्कूल कुनिहार में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में मीनू ठाकुर, आशा, पम्मी व अन्य मौजूद रहे।
