कुनिहार: चोरों के हौसले बुलंद, लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात को दिया अंजाम
( words)
मंगलवार रात्रि जंहा कोठी घाटी में चोरों ने दो गाड़ियों के टायर चुरा लिये थे, तो वहीं बुधवार रात्रि को उँच्चा गावँ के पास खड़ी गाड़ी से एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक सहित गाड़ी की स्टेपनी उड़ा ली। कुनिहार थाने में जितेन्द्र सिंह स्पुत्र उमेद राम ग्राम खनोल, ड़ा0 कुनिहार, तह0 अर्की जिला सोलन ने मामला दर्ज करवाया। कुनिहार थाने में आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला पंजिकृत करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने की है।
