कुनिहार: एथलेटिक्स व सांस्कृतिक स्पर्धाओं के विजेता व उप विजेता खिलाड़ी सम्मानित
-कन्या विद्यालय कुनिहार में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता संपन्न
कन्या विद्यालय कुनिहार में आज जिला सोलन स्कूली क्रीड़ा खेल संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर राजेश शर्मा राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान हिमाचल प्रदेश बतौर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा व एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण चंद द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
एडीपीओ महेंद्र ठाकुर व आयोजन समिति सचिव दीपिका शर्मा ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया,साथ ही उन सभी सहयोगियों का जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया उनका भी आभार व्यक्त किया। मुख्यातिथि ने आयोजकों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ी बच्चों को अपने जीवन मे लक्ष्य निर्धारित करने व उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की।
अंत में मुख्यातिथि ने एथलेटिक्स व सांस्कृतिक स्पर्धाओं में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एडीपीओ महेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा, एसएमसी कृष्ण चंद, डीपीई विजय प्रकाश, विनोद पाठक, राजेंद्र शर्मा, कुलभूषण गुप्ता, टीसी गर्ग, गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन बना एथलेटिक्स चंैपियन। योगा में ओच्छघाट प्रथम, लंबी कूद में विनीत नालागढ़, ऊंची कूद में साहित्य ओच्छघाट, डिस्क थ्रो में अभिनव बीसा, गोला फेंक में रौनक मानपुरा प्रथम रहा। जुडो के अलग-अलग भार वर्ग में साहिल सोलन, अजय कोठी देवरा, सचिन सोलन व राकेश सोलन प्रथम रहे। इसी तरह चेस मुकाबलों में कार्तिक ठाकुर बीएल कुनिहार, जतिन चौहान मंज्याट, ध्रुव ठाकुर भोजनगर, अवनीत जोंगो प्रथम रहे। डिक्लेमशन में बीएल कुनिहार, सोलो सॉन्ग सोलन, ग्रुप सॉन्ग केके ब्लूसम, वन एक्ट प्ले सोलन, फोक डांस करोग स्कूल प्रथम रहे।
