कुनिहार: बी.एल. स्कूल में चल रहे एन.एस.एस. कैंप में आयोजित हुई नारा लेखन प्रतियोगिता

बी.एल. सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एन.एस.एस. कैंप के दूसरे व तीसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी के साथ की I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की प्रभात फेरी के उपरान्त सभी एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट और शारीरिक क्रियाएं की I उसके उपरान्त एन.एस.एस. स्वयसेवकों द्वारा बनाए गए किट ले आउट का निरीक्षण किया गया I एन.एस.एस. प्रभारी पूनम शर्मा और पुर्शोतम लाल ने बताया कि दोपहर के भोजन के उपरान्त श्रोत व्यक्ति हेम राज गौर प्रधानाचार्य राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने सभी स्वयंसेवकों को मानव में मौजूद सात चक्र के द्वारा कैसे आनंद प्राप्त किया जाए उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की I उसके अगले दिन श्रोत व्यक्ति जगदीश अत्री प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट ने भी सभी स्वयंसेवकों को नशा निवारण, नशे के दुष्प्रभाव आदि के बारे में जानकारी साझा की I उसके बाद स्वयंसेवकों ने अपने-अपने समूह में समाज में बढ़ रहे नशे के प्रभाव पर नारा लेखन व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसके माध्यम से अनेकता में एकता का संदेश दिया गया I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवकों के लिए खाने-पीने व रहने की उचित व्यवस्था की गई है I सभी एन.एस.एस. स्वयंसेवक इस शिविर का भरपूर आनंद ले रहे हैं I