कुनिहार: 14 दिसंबर को संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
( words)
संत निरंकारी सत्संग भवन कुनिहार में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आगामी रविवार, 14 दिसंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुनिहार ब्रांच की उषा अरोड़ा ने बताया कि यह शिविर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद से लगाया जा रहा है। रक्तदान शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित रहेगा। उषा अरोड़ा ने क्षेत्र के सभी रक्तदाताओं और समाजसेवियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें।
